देश में बारिश के बीच जानलेवा बने खुले नाले और गड्ढे, सड़क पर निकलने से पहले इन 5 सुरक्षा नियमों को रट लें

0

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। इसके साथ ही पूरे देश में इसकी दस्तक हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भारत में इस साल जुलाई में अब तक सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक, महीने के शुरुआती नौ दिनों में देशभर में 101.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 73.8 मिलीमीटर से कहीं ज्यादा है। आईएमडी ने 30 जून को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में जुलाई के शुरुआती सात से 10 दिनों में देशभर में बारिश होने का अनुमान जताया था।

लगातार बारिश से शहरों में भरा पानी, हो रहे हादसे

मॉनसून का असर पूरे देश में दिख रहा है। सूरत, मुंबई, पुणे, दिल्ली एनसीआर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या आम तौर पर देखने को मिली। सूरत में बीते बुधवार को 24 घंटे के दौरान 358 मिलीमीटर बारिश होने से हालात खराब हो गए, जिसकी वजह से शहर के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं केरल के वायनाड में भूस्खलन की वजह से कई लोगों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here