धोनी को भारी पड़ गया CSK का एक पोस्ट, सोशल मीडिया जमकर हो रहे हैं ट्रोल

0

IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का एक पोस्ट टीम के कप्तान के लिए भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया में इस पोस्ट को लेकर धोनी ट्रोल हो रहे हैं। सिर्फ धोनी के आलोचक ही नहीं, बल्कि उनके कुछ फैंस भी इस पोस्ट पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल धोनी की कप्तानी वाली IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर हैंडल से धोनी का एक फोटो शेयर किया गया था। इसमें लिखा है ‘PLANT TREES SAVE FORESTS.’ इस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा गया था ‘अपने विचारों का बीज बो रहे हैं थाला।’ लेकिन यह मैसेज लकड़ी से बनी पट्टी पर लिखा था। यह देखकर फैंस भड़क गए।

फैंस की नाराजगी की वजह सिर्फ लकड़ी की पट्टी नहीं थी। बल्कि धोनी जहां खड़े थे वह रिसॉर्ट पूरा लकड़ियों का बना हुआ था। इस होटल को बनाने में कितनी लकड़ी लगी होगी और कितने पेड़ काटे गए होंगे यह बताने की जरूरत नहीं है। पहले लकड़ी काटकर यह होटल बनाया गया और उसी के जरिए जंगल बचाने का संदेश दिया गया। यह देखकर फैंस भड़क गए और धोनी को जमकर ट्रोल किया गया।

यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के Meena Bagh Home की है। इस फार्महाउस के ऑनर ने बताया कि उन्होंने इसे वेस्ट लकड़ियों से बनाया है, जो खासतौर जलाने के काम आती हैं।

गुस्से में हैं भारतीय फैंस

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार से टीम इंडिया के फैंस काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली को ट्रोल किया जा रहा है और भारतीय टीम की तुलना दक्षिण अफ्रीका से हो रही है, जिसे ICC टूर्नामेंट में चोकर्स का दर्जा मिला हुआ है। इस बीच कई लोगों ने धोनी की तारीफ में कई पोस्ट किए थे। क्योंकि धोनी की कप्तानी में भारत 3 बार विश्व विजेता बना था। लेकिन चेन्नई की पोस्ट के बाद धोनी को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here