नगर के विभिन्न चौक चौराहों से हटाए गए बैनर पोस्टर

0

नगर के विभिन्न चौक चौराहो पर अवैध बैनर पोटर की लगातार शिकायत मिलने पर नगर पालिका द्वारा गुरुवार क़ो नगर में बगैर अनुमति के  अवैध रूप से लगाए गए बैनर पोस्टर हटा लिए गए हैं अब नगर के ज्यादातर चौक चौराहों में केवल सरकारी  बैनर पोस्टर ही नजर आ रहे हैं.आपको बताएं कि कुछ लोगो द्वारा “राजस्व की चोरी कर नगर के विभिन्न चौक चौराहो में अवैध  होर्डिंग गए थे, जो ना सिर्फ नियम विरूद्ध थे, बल्कि वें हादसों क़ो भी न्योता देते नजर आ रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर नगर पालिका ने मामले का संज्ञान लेते हुए जहां नगर के काली पुतली चौक, अंबेडकर चौक, जयस्तंभ चौक, हनुमान चौक, रानी अवंती बाई चौक, बैहर चौकी,और भटेरा चौकी सहित नगर के अन्य चौक चौराहों व मार्गों में राजस्व की चोरी कर  अवैध रूप से लगाए गए बैनर पोस्टर हटा लिए गए हैं।

 बिजली के खंभों पर नहीं गया नपा का ध्यान
बात अगर नगर में बिना अनुमति के लगाए गए अवैध बैनर पोस्टर  की करें तो शिकायत के बाद भले ही नगर के विभिन्न चौक चौराहों व मार्गो से अवैध बैनर पोस्टर  हटा लिए गए हो लेकिन नगरपालिका का ध्यान अब तक नगर के विभिन्न विद्युत पोल पर लगाए गए छोटे बैनर पोस्टर व झंडो पर नहीं गया है बात अगर नगर के अंबेडकर चौक से लेकर हनुमान चौक, और हनुमान चौक से लेकर जय स्तम्भ चौक, व काली पुतली चौक तक की करें तो इस मार्ग के ज्यादातर विद्युत पोल में विभिन्न कंपनियों के छोटे बैनर पोस्टर  अभी भी लगे हुए हैं.वहीं ज्यादातर विद्युत पोल पार्टी के झंडों, कोचिंग संस्थाओ    मार्केटिंग व अन्य प्रतिष्ठानो के विज्ञापन से पटे है.इसके अलावा विभिन्न चौक चौराहों में पार्टी के झंडे अब भी लहरा रहे हैं जिस पर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है.

बिना अनुमति के लगा देते है बैनर पोस्टर
बात अगर नियम की करें तो नियम के अनुसार नगर में होर्डिंग्स,बैनर पोस्टर  झंडे या प्रचार प्रसार की चीजें लगाने के पूर्व नपा,की अनुमति लेना अनिवार्य है अनुमति के बगैर कोई भी व्यक्ति शहर में किसी भी प्रकार से प्रचार-प्रसार के लिए किसी भी आयोजन का बैनर,  पोस्टर व होर्डिंग नहीं लगा सकता है।यदि कोई ऐसा करता है तो उसपर मप्र आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 और मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने का नियम है जिसका खुला उल्लंघन पिछले दिनों नगर में देखा जा रहा था। जिसकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर के विभिन्न चौक चौराहों व मार्गों से बड़े बैनर  पोस्टर हटा लिए गए हैं लेकिन विद्युत पोल पर लगाए गए छोटे बैनर पोस्टर व पार्टियों के झंडे पर किसी का ध्यान नहीं है जो अब भी इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here