नगर पालिका पहुंची महिलाएं,वार्ड नंबर 11 की महिलाओं ने जताई नाराजगी !

0

नगर के वार्ड नंबर 11 पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पीछे बूढ़ी में निवासरत वार्डवासी महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए जाने की मांग की।

नगरपालिका कार्यालय पहुंचे गीता शिववंशी एवं ममता बघेल ने बताया कि आगे प्लॉट वाले लोग पानी के निकासी आगे नहीं होने दे रहे हैं जिसके कारण उनके घरों के सामने पानी जमा रहता है इससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के सामने पानी जमा रहने से जहां मच्छर पनप रहे हैं वहीं कीड़े मकोड़े निकलते रहते हैं। बच्चे घर के सामने खेल नहीं पाते। वार्ड पार्षद द्वारा भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो उनके द्वारा आगामी समय में नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here