नगर में १०१ कलश शोभायात्रा का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)।  नगर के श्रीराम मंदिर से १८ दिसंबर को १०१ कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाल कर ७ दिवसीय असंख्य शिवलिंग निर्माण एवं एवं श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम १८ दिसंबर से २६ दिसंबर तक परशुराम भवन में आयोजित किया गया है। जिसमें श्रीराम मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के अंाबेडकर चौक, नेहरू चौक ,जय स्तंभ चौक से जोड़ा पीपल हनुमान मंदिर होते हुए रामपायली रोड़ स्थित परशुराम भवन पहुंची। जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान यह शोभा यात्रा में  भक्ति गीतों की धुन पर नगर का भ्रमण किया। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया गया जिसमें  बाल प्रभु  महाराज व्यास पीठ पर आसीन होकर संगीतमय प्रवचन के माध्यम से ज्ञान की बात बताते हुए प्रभु की लीला का वर्णन करते रहे। चर्चा में आयोजको ने बताया कि १८ से २६ दिसंबर तक परशुराम भवन में धार्मिक कार्यक्रम के रूप में असंख्य शिवलिंग निर्माण एवं   श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके प्रारंभ अवसर पर कलश शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया जो श्रीराम मंदिर से निकलकर परशुराम भवन पहुंची। इस धार्मिक अनुष्ठान में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण मंत्रों उच्चारण के साथ कराया जाएगा जो प्रतिदिन कथा के पूर्व प्रात: ८ बजे से ११ बजे तक होगा। तत्पश्चात  बाल प्रभु   महाराज व्यास पीठ पर आसीन होकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन दोपहर १ बजे से ५ बजे तक होगा। जिसमें सकल जन समाज एवं नगरवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत पुराण का लाभ लेवे। इस अनुष्ठान में  बाल प्रभु  महाराज के द्वारा संतान प्राप्ति हेतु गोद भराई ,यज्ञ समापन दिवस पर किया जाएगा एवं दिव्य दरबार २१ व २२ दिसंबर को लेंगे। जिसमें आप अपनी हर समस्या के समाधान हेतु अर्जी लगा सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भागवत प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here