पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के साथ परिषद ने दी श्रद्धांजलि
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर पालिका परिषद में बुधवार को नगर के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कस्तुरचंद वर्मा की पुण्य तिथि मनाकर उन्हे याद किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, सीएमओ सूर्यप्रकाश उके सहित अन्य गणमान्य जनो की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों के द्वारा नपा परिसर में स्थित स्व.कस्तुरचंद वर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रध्दांजली अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नगर के प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष स्व.कस्तुरचंद वर्मा के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि स्व. कस्तूरचंद वर्मा नपा के प्रथम अध्यक्ष थे जिन्होने लगातार १८ वर्ष तक सेवा की एवं वारासिवनी की बसाहट इन्होने की है जिसकी सभी तारिफ करते है। स्वर्गीय कस्तूरचंद वर्मा एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आज जो भी शासकीय कार्यालय दिख रहे हैं वह उनकी बसावट है आज हम उन्हें याद करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता मनोज दादरे ने कहा कि हमने प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कस्तूरचंद वर्मा को देखा तो नहीं परंतु उनके बारे में हमारे नेता पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल व अन्य लोगों से सुना है। श्री वर्मा के समय जिस प्रकार से नगर का विकास हुआ था वैसा पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल के कार्यकाल में नगर का विकास हुआ था। परंतु अब हमारी परिषद है जिसमें हमारे नेता प्रदीप जायसवाल का मार्गदर्शन है और निश्चित रूप से इस परिषद को भी नगर के विकास के लिए जाना जाए। ऐसा कार्य श्री जायसवाल के नेतृत्व में हमारे द्वारा करने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षद अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।










































