नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे का वारासिवनी भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। सभी ने पं दिनदयाल उपाध्याय, पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जयघोष लगायें। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा की आज वारासिवनी भाजपा कार्यालय में ग्रामीण, नगर, शक्तिकेन्द्र, नगर पालिका, जनपद पंचायत की विशेष बैठक रखी गई थी। उक्त बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारीयो की समीक्षा की गई। हम वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक मतो से कैसे जीते इस पर मंथन किया गया। साथ ही ९,१०,११ फरवरी को ग्राम चले अभियान के संबध में प्रवासी कार्यकर्ताओं का चयन भी किया गया। श्री कावरे ने कहा की वह साल दूसरा था, यह साल दूसरा है। राममंदिर हमारा आस्था का विषय है किंतू हम चूनाव बूथ केन्द्रो व शक्ति केन्द्रो को बेहद मजबूत कर जीतने की निती पर कार्य कर रहे है। विधानसभा चुनाव में भीतराघात करने वाले मंडलो व अन्य संगठनो की रिर्पोट को हाईकमान तक रख दिया गया है। पार्टी के नियमो के अनुसार जो भी निर्णय आयेगा वह सभी के सामने रखा जायेगा। वहीं पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की हम एक नयी सोच व नयी उर्जा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे है। विधानसभा चुनाव में हारना जीतना लगा रहता है। किंतू हम अच्छा खेले यह हमारा पारितोषिक है हम हतोत्साहित नही है। लोकसभा चुनाव के लिये संगठन जो भी मार्गदर्शन देगा उसे पुरे उत्साह से निभाया जायेगा। किंतू भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह चिंता जरूर है कि भाजपा के जिन नेताओं ने मोदी जी के समर्थन के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कार्य किया है। और उनका आज भी कांग्रेस के नेताओं के साथ उठना बैठना दिख रहा है। और उन नेताओं का नाम भाजपा की कोर कमेटी से हट भी गया है। और उनके उपर कार्यवाही लंबित भी है। उन नेताओं को यह नही समझना चाहिये की उन्हे क्लिन चीट मिल गयी है प्रदेश स्तर पर जांच पडताल चल रही है। जल्द कार्यवाही दिख सकती है। ऐसे नेताओं को अब जिले स्तर पर भी हतोत्साहित करना जरूरी हो गया है। अन्यथा ईमानदार कार्यकर्ता ही हतोत्साहित हो सकते है। हम आखरी गेंद में हारे है और क्यू हारे है, यह सभी को समझ में आ रहा है। इस दौरान दीपक कामडे , प्रदीप शरणागत, दीप चैहान, किरण शर्मा, सौरभ टेबू पटेल, केशव बैस,शिवप्रसाद सोनवाने,स्मिता जायसवाल, संजय खंडेलवाल,मनोज हरिनखेंडे,नीतू अग्रवाल, सरिता दांदरे, माया उइके,किशोर अमूले, निरंजन बिसेन, पुष्पा बिसेन, पुष्पा अमूले, प्रीति संतोष शिव, संजयसिंह कछवाहा,शैलेन्द्र तिवारी,श्रवण ठाकरे, सुनील पिपरेवार,मोनू लिमजे,विक्की ऐडे, संदीप मिश्रा, मिलिंद नगपुरे, संतोष आडे, रेखा गोखले, तुलसी शर्मा,सरिता सिंघई,सीमा देव्हारे, रितू खरे सहित समस्त भाजपा कार्यकर्मा मौजूद रहे।