नरसिंहपुर। जिले के अंतर्गत आने वाले सालीचौका रेलवे फाटक क्रमांक 251 स्पेशल पर एक बेहद गंभीर हादसा होते-होते टल गया। मूंग से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हिच अचानक टूट जाने के कारण ट्रॉली रेलवे ट्रैक के बिल्कुल बीचों-बीच फंस गई।
इस घटना से रेल मार्ग पर हड़कंप मच गया
ऐन वक्त पर बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस वजह से रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ और अमरकंटक एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस तथा दानापुर एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख यात्री ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर एक घंटे से अधिक समय तक रोकना पड़ा।










































