नरसिंहपुर में भजिया खाने के बाद तीन दोस्तों में विवाद, गोली मारकर एक ही हत्या

0

गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक से ढाबा पर आए तीन दोस्तो ने पहले भजिया खाए। उसके बाद किसी बात पर तीनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक दोस्त ने कट्टा निकाला और दूसरे ने तीसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज हुई तो आसपास के लोग जमा हो गए। ढाबा संचालक कुछ समझ पाता उसके पहले ही दोनों आरोपित एक बाइक लेकर भाग गए। घटना स्थल पर पहुंची सुआतला पुलिस ने मामले में शव पंचनामा की कार्रवाई कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना में बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर ग्राम सरसला में सड़क किनारे विष्णु अग्रवाल का ढाबा है। जहां पर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी गहरा नाला निवासी राजकुमार पिता शंकरलाल लोधी 36 वर्ष व केरपानी निवासी प्रदीप लोधी और सीता लोधी अलग-अलग बाइक से गुरुवार की दोपहर आए थे। जहां पर तीनों ने एक साथ बैठकर सिगरेट पीते हुए भजिया खाए। इसी दौरान कहीं डीपी रखवाने की बात को लेकर तीनों में बहस होने लगी जो इतनी बढ़ी की साथ आए दोस्तों ने गोली मारकर राजकुमार की हत्या कर दी और बाइक लेकर भाग गए। ढाबा संचालक अग्रवाल ने घटना की सूचना तत्काल सुआतला पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीओपी मेहंती मरावी, सुआतला थाना प्रभारी ज्योति दिखित ने बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित कर तथ्य जुटाने की कार्रवाई के साथ पूछताछ की। घटना में बताया जाता है कि गांव में भी तीनों के बीच खेत में डीपी रखने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद वह तीनों ढाबा आए थे जहां पर उक्त घटना हुई।

………….

माैके से एक बाइक जब्‍त की गई है, युवक को गोली मारी गई है, फरार आरोपितों की तलाश हो रही है उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। ढाबा संचालक के बयान दर्ज किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here