नाइजीरिया के उत्तरपश्चिमी प्रदेश जाम्फ्रा में डाकुओं ने आतंक मचा दिया है। यहां बंदूकधाकियों ने 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पिछले हफ्ते बदमाशों के ठिकानों पर सेना ने एयर स्ट्राइक किया था। जिसका बदलना डाकुओं ने आम नागरिकों से लिया। राज्य सरकार का कहना है कि 58 लोग की मौत हुई है। हालांकि मृतकों का अंतिम संस्कार कर लौटे ग्रामीणों का दावा है कि 200 से अधिक लोग मारे गए।
300 से ज्यादा बंदूकधारियों ने किया हमला
स्थानीय मीडिया के अनुसार सेना ने सोमवार जाम्फ्रा के गुसामी जंगल और पश्चिमी त्समरे गांव में कई ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें कई डाकुओं की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को मोटरसाइकिल पर 300 से ज्यादा बंदूकधारियों ने आठ गांवों पर अटैक कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। बदमाशों ने बुधवार और गुरुवार को अंका व बुक्कुयूम जिलों के दस गावों पर हमला कर दिया। लोगों को गोलियां से भून दिया और घरों में आग लगा दी।
जो सामने आए उसे मारा
एक निवासी बबंदी हमीदु ने कहा कि हमलावर जो भी सामने आया उसे गोली मार रहे थे। हमीदु ने कहा, 140 से अधिक लोगों को दफनाया गया। कई लोग गायब भी हैं। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि सेना ने गिरोहों के पता लगाने और खत्म करने के लिए कई उपकरण हासिल किए हैं। इस संकट के कारण लोग आतंक के बीच रहने को मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा कि निर्देश लोगों की हत्या के बाद हमारे सैन्य बलों में दबाव है। हालांकि सरकार सशस्त्र गिरोहों से छुटकारा पाने अपने सैन्य अभियानों को नहीं रोकेगी।