नेवरगांव फोरलेन पर सड़क हादसा, कार भैंसों से टकराई,बरघाट लौट रहा परिवार बाल-बाल बचा, तीन भैंसें घायल

0

बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में बरघाट निवासी दो भाईयों का परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गोंदिया से कार से लौट रहा परिवार नेवरगांव फोरलेन के पास सड़क पर अचानक दौड़ते हुए आई भैंसों से टकरा गया। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि तीन भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 543 पर स्थित नेवरगांव चौराहे के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार एमपी-20 सीबी-1866 के चालक नंदराम ठाकुर बरघाट से दो भाइयों के परिवार को गोरेगांव लेकर गए थे। 11 मार्च की शाम वे सभी वापस बरघाट लौट रहे थे। चालक नंदराम ठाकुर के ने बताया की जब वे बालाघाट और लवादा के बीच बने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेवरगांव चौराहे के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर दौड़ती हुई भैंसें सामने आ गईं। इससे कार सीधे भैंसों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों भैंसें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार का आगे का हिस्सा और बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दो भाइयों का परिवार और वाहन चालक सहित कुल पांच लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी नवादा और गोंदिया के बीच बने इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here