न्यूयॉर्क लौटकर दोस्तों संग ऐसे एन्जॉय कर रही हैं सुहाना खान, नई फोटोज में देखते रह जाएंगे ग्लैमरस अंदाज

0

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने वैसे तो अब तक फिल्मी जगत में कदम नहीं रखा है लेकिन वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। 

सुहाना ने अब एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। सुहाना ने जो फोटोज शेयर की उनमें वो हील्स के साथ ऑफ व्हाइट कलर का टू पीस बॉडीकॉन पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने पर्ल नेकलेस पहनते हुए अपने स्ट्रेट बालों को खुला रखा। सुहाना इन फोटोज में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं और उनका ये अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब सुहाना अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में हों। इससे पहले भी वो कई बार अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। 

मालूम हो कि सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और लंबे समय बाद वहां लौटी हैं। कोरोना वायरस के चलते सुहाना देश लौट आई थीं और लंबे समय तक अपने परिवार के साथ मुंबई में थीं। जानकारी के मुताबिक सुहाना न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। साल 2019 में सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।

बता दें कि 20 साल की सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख फॉलोअर्स हैं। यह भी बताते चलें कि सुहाना बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वो एक्टिंग कोर्स कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here