परसवाड़ा में 11 वर्षीय मासूम से शराब पिलाकर दुष्कर्म

0

बालाघाट। परसवाड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय मासूम बच्ची को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन सिंह पिता गोबरू भलावी 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता और उसके गांव की पहचान गोपनीय रखी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी चंदन सिंह भलावी घर में अकेला रहता है, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई हैऔर वह शराब पीने का आदी है। मोहल्ले की ही 11 वर्षीय बालिका अक्सर उसके घर टीवी पर कार्यक्रम देखने आया करती थी।बताया गया कि 20 अगस्त को दोपहर में जब चंदन सिंह अपने घर में नशे की हालत में था। तभी बालिका टीवी देखने उसके घर गई थी। आरोप है कि चंदन सिंह ने इस बच्ची को शराब पिलाई और नशे की हालत में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने खोजबीन शुरू की तो बच्ची आरोपी के घर में नशे की हालत में मिली। परिजन तत्काल उसे परसवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां होश में आने पर बच्ची ने आपबीती बताई।घटना की सूचना पर परसवाड़ा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह भलावी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे बैहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बैहर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here