पाकिस्तान: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, गाइनकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

0

Pakistan news today: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित PIMS अस्पताल के गाइनकोलॉजी वार्ड में एयर कंडीशनर कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।Pakistan Hospital Fire Newborns: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (PIMS) अस्पताल में बुधवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। अस्पताल के गाइनकोलॉजी (स्त्री रोग) विभाग की नर्सरी में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की झुलसकर मौत हो गई।

AC कंप्रेसर फटने से लगी आग

रेस्क्यू टीम और अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह हादसा नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर अचानक फटने की वजह से हुआ। धमाके के साथ ही नर्सरी वार्ड में तेजी से आग फैल गई और धुआं भर गया।

16 में से केवल 1 शिशु को सुरक्षित निकाला जा सका

अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु मौजूद थे। अचानक लगी आग और तेजी से फैले धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते रेस्क्यू टीम केवल 1 बच्चे को ही सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो सकी।कूलिंग ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही दमकल और राहत-बचाव दल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here