पाकिस्तान में 11 फरवरी से होंगे आम चुनाव, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

0

पाकिस्तान में 11 फरवरी को आम चुनाव होगें। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 11 फरवरी को चुनाव होगा। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और विधानसभाओं के विघटन के बाद 90 दिनों के अंदर चुनाव होने चाहिए।

पाकिस्तान में कई चुनावी जानकारों ने कहा था कि चुनावों में हो रही देरी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लोगों ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल चुनावों की तैयारी नहीं कर रहा है। कुछ राजनीतिक दल कह रहे हैं कि सर्दियों के होने से मतदान प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। पाकिस्तान आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। अप्रैल 2022 में इमरान सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया था। उसके बाद से पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here