पीएचई विभाग की पाईपलाईन हुई क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार मौन

0

नगर मुख्यायल से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत बम्हनी के पास स्थित नाले के पुल के समीप से पीएचई विभाग की पाईपलाईन गई है और उक्त पाईपलाईन के माध्यम से नल-जल योजना के तहत ग्रामीणजनों को पानी प्रदाय किया जाता है परन्तु गत दिवस दो दिनों तक लालबर्रा क्षेत्र में हुई अनवरत बारिश के चलते बम्हनी नाला में बाढ़ आ जाने से पानी के तेज बहाव के कारण पीएचई विभाग की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके कारण विगत ६ दिनों से बम्हनी के ग्रामीणजनों को नल-जल योजना का पानी नही मिल रहा है ऐसी स्थिति में उन्हे मजबूरी में कुएं व हेंडपंप का दूषित पानी पीना पड़ रहा है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। विदित हो कि शासन के द्वारा लालबर्रा विकासखण्ड के १०४ गांव के ग्रामीणजनों को शुध्द पानी प्रदाय करने की मंशा से करोड़ों रूपयों की लागत से नल-जल योजना प्रारंभ की गई है परन्तु बारिश के दिनों में भी ग्रामीणजनों को नल-जल योजना का पानी समय पर नही मिल रहा है जिसके कारण उन्हे शुध्द पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही कुछ स्थानों से पीएचई विभाग की पाईपलाईन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है परन्तु इस ओर पीएचई विभाग का कोई ध्यान नही है जिसके कारण नल-जल योजना का समय पर पानी नही मिल पा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि बम्हनी नाला के पुल के बाजू से पीएचई विभाग के द्वारा सीमेंट का पिलर बनाकर उसके ऊपर से पाईप लाईन बिछाकर बम्हनी तक पहुंचाया गया है ताकि ग्रामीणजनों को शुध्द पानी मिल सके परन्तु गत दिवस हुई दो दिनों की अनवरत बारिश के कारण सीमेंट का पिलर गिरने के साथ ही पाईपलाईन भी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके कारण विगत ६ दिनों से नल-जल योजना का पानी नही मिल रहा है ऐसी स्थिति में ग्रामीणजनों को कुएं व हेंडपंप का पानी लाकर उपयोग कर रहे है। आगे बताया कि बारिश होने के कारण कुएं का पानी दूषित हो चुका है जिसके सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है एवं पीएचई विभाग को पाईपलाईन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देने के बाद भी सुधारा नही गया है जिसके कारण ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। बम्हनी के ग्रामीणजनों ने पीएचई विभाग से क्षतिग्रस्त पाईपलाईन का सुधार कार्य कर नल-जल योजना का पानी प्रदाय करने की मांग की है।
बाढ़ से नल-जल योजना की पाईपलाईन हुई क्षतिग्रस्त – यादोराव
यादोराव हरिनखेड़े ने बताया कि गत दिनों हुई तेज बारिश के कारण नलजल योजना की पाईपलाईन बम्हनी पुल के पास से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसके कारण ग्रामीणजनों को विगत दिनों से नल-जल योजना का पानी नही मिल रहा है ऐसी स्थिति में कुएं का दूषित पानी पीने मजबूर है जिससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है एवं सर्दी-खासी, डायरिया सहित अन्य बिमारियां होने का अंदेशा बना हुआ है। श्री हरिनखेड़े ने बताया कि नल-जल योजना का पानी नही मिलने के कारण ग्रामीणजन कुएं व हेंडपंप का पानी पी रहे है इसलिए पीएचई विभाग से मांग है कि क्षतिग्रस्त पाईपलाईन का सुधार कार्य कर नल-जल योजना का पानी प्रदाय किया जाये।
क्षतिग्रस्त पाईपलाईन को दुरूस्त करें पीएचई विभाग – ढबाले
ग्राम पंचायत बम्हनी के नवनिर्वाचित सरपंच बीआर ढबाले ने बताया कि पीएचई विभाग की नल-जल योजना की पाईपलाईन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है एवं तेज बारिश होने के कारण कुएं में गंदा पानी पहुंच रहा है जिससे कुएं का पानी दूषित हो चुका है जिसका सेवन करने से ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। श्री ढबाले ने बताया कि पीएचई विभाग के द्वारा वैनगंगा नदी तक जो पाईपलाईन बिछाई गई है परन्तु ऊंचे भाग पर होने के कारण पानी नही चढ़ पाता है साथ ही गत दिवस हुई अनवरत बारिश में बाढ़ आने से बम्हनी पुल के पास नल जल योजना की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसे कारण ग्रामीणजनों को पानी नही मिल पा रहा है इसलिए पीएचई विभाग से मांग है कि जल्द क्षतिग्रस्त पाईपलाईन को दुरूस्त करें।
इनका कहना है।
गत दिवस लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ जाने से बम्हनी नाले के पास नल-जल योजना की पाईपलाईन क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसके कारण पानी प्रदाय नही किया जा रहा है, जल्द क्षतिग्रस्त पाईपलाईन का सुधार कार्य कर पानी प्रदाय किया जायेगा। 
शुभम अग्रवाल
एसडीओं
पीएचई विभाग लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here