बिरसा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने मायके ग्राम सलघट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका राधिका पति धनसिंह मरकाम 25 वर्ष ग्राम सोनटोला लहंगाकनार पाथरी निवासी है। बिरसा पुलिस ने इस महिला का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। इस महिला द्वारा पीलिया की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की जाने की संभावना व्यक्ति गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलघट निवासी जगनसिंह धुर्वे के परिवार में दो लड़के और एक लड़की राधिका है। जिसकी शादी धनसिंह मरकाम ग्राम सोनटोला लहंगाकनार निवासी के साथ हुई थी। जिसकी 4 साल की एक बेटी है जगन सिंह धुर्वे अपनी पत्नी विमला बाई धुर्वे के साथ मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र गया हुआ था। उसका बड़ा बेटा रामभक्त जिसकी शादी नहीं हुई है वह भी मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया हुआ था एक बेटा छोटा है। बताया गया है कि राधिका अपने ससुराल आती जाती रहती थी मायके में कुछ दिन रहने के बाद ससुराल चली जाती थी और कभी मजदूरी करने के लिए हैदराबाद भी जाती रहती थी। इसका चाचा अंतराम धुर्वे घर में रहता था और गांव में ही मजदूरी करने जाते रहता था। बताया गया कि राधिका मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गई हुई थी। पीलिया हो जाने के कारण वह तीन दिन पहले ही अपने मायके सलघट आई हुई थी। राधिका पीलिया होने के कारण बहुत परेशान रहती थी। 22 मई की रात में राधिका अपने बेटी के साथ सलघट में थी ।23 मई को सुबह 4:00 बजे राधिका का चाचा संतराम उठा और वह अपनी भतीजी राधिका को बताकर पीलिया झाड़ने के लिए उसकी नानी कतनबाई नेताम को बुलाने गाँव मे ही गया था जब संतराम धुर्वे घर वापस लौटा तो राधिका ने घर में ही चुनरी बल्ली में बांधकर फांसी लगा ली थी। खबर मिलते ही पास पड़ोस के लोग भी आ गए थे। संतराम धुर्वे 62 वर्ष ने इस घटना की रिपोर्ट बिरसा थाना में कई थी।जहां से प्रधान आरक्षक नवल सिंह उइके ने ग्राम सलघट पहुंचकर राधिका की लाश बरामद की और पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। संभावना व्यक्त की गई की राधिका ने पीलिया की बीमारी से परेशान होकर के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आगे मर्ग जांच प्रधान आरक्षक श्री उइके द्वारा की जा रही है।









































