पुरानी रंजिश के चलते 2 लोगों ने एक युवक को पत्थर और लाठी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायल युवक का थाना चांगोटोला ग्राम पादरीगंज निवासी 28 वर्षीय प्रमोद उईके का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पादरीगंज निवासी प्रमोद खेत में ईट बनाने का काम करता है जिसके खेत के बाजू में ही इंदर राउत नामक व्यक्ति का खेत है कुछ दिन पूर्व प्रमोद के मवेशी इंदर के खेत में चरने के लिए चले गए थे।
जिससे इंदर अपने पड़ोसी प्रमोद से रंजिश रखता था और बात बात पर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। जब प्रमोद ईट बनाकर शाम करीब 5 बजे खेत से अपने घर वापस लौट रहा था उस समय इंदरऔर आशीष राउत ने उसे रोक लिया जो पुरानी बातों को दोहराते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे इस दौरान आरोपियों ने पत्थर और लाठी से प्रमोद के सर, हाथ ,पैर,पीठ,कमर सहित अन्य जगहो पर वार कर उसे घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।










































