बालाघाट/एक पुलिस जवान ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही करते हुए एक बुजुर्ग महिला की जान बचा ली । महिला, जो कि 50 वर्ष की है। 10 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे टेडवा मेन रोड मे एक्सीडेन्ट होने पर रोड के किनारे एक महिला घायल हालत में अंधेरे मे लेटी थी। तभी पुलिस लाईन बालाघाट मे पदस्थ जवान मेम्बर सिंह जो कि कांद्रीघाट से ड्यूटी कर बालाघाट वापस लौट रहे थे । एक्सीडेन्ट की घटना से घायल महिला के पास पहुचें। महिला द्वारा कोई उत्तर न देने व सांस न आने पर तुरंत सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया । जिससे महिला को बचाया जा सका । सीपीआर देने के बाद, महिला की सांसें लौट आईं और उसकी स्थिति स्थिर हो गई। थोड़ी देर बाद, एंबुलेंस मौके पर बुलाकर इस महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर समय पर उपचार नहीं किया जाता तो महिला की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
इस बहादुरी भरे कार्य के लिए पुलिस विभाग ने जवान मेम्बरसिह की सराहना की है ।
बालाघाट पुलिस विभाग ने जिले वासियो से अपील की है कि यदि आप किसी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति को देखते है , तो कृपया गुड सेमेटेरियन बनते हुए, तुरंत मदद देने के लिए सामने आएं । चाहे वह एंबुलेंस को कॉल करना हो, सीपीआर जैसे जीवन रक्षक उपायों का पालन करना हो, या फिर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना हो, आपकी छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकती है ।










































