पूड़ी-पकौड़ी, समोसे तलने के बाद बचे तेल से अब उड़ेंगे हवाई जहाज, सफर होगा सस्ता और ईको-फ्रेंडली

0

भोपाल। पूड़़ी-पकौड़ी और समोसे तलने के बाद बचे हुए खाद्य तेल से अब हवाई जहाज भी उड़ेगा। भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के विज्ञानियों इस खराब खाद्य तेल से ही वैमानिकी ईंधन (एविएशन फ्यूल) बनाने की एक नई तकनीक विकसित की है। दावा है कि यह अभी तक उपलब्ध और इस्तेमाल में आ रही तकनीकों से वित्तीय रूप से सस्ती और पर्यावरण के लिए अधिक सुरक्षित है।

मैनिट के रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. सुमित एच. धावने, पदार्थ व धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. रामकिशोर अनंत और शोधार्थी रेहान खान ने दो साल पहले इस परियोजना पर काम शुरू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here