प्रदेश भर में जारी है रुक-रुककर बारिश का दौर आज राजधानी सहित ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अनुमान

0

वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। रविवार को शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में तथा जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों एवं मानसून ट्रफ के मध्यप्रदेश से होकर गुजरने से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 44.6, बैतूल में 44, पचमढ़ी में 20, नर्मदापुरम में 13, जबलपुर में 11, मंडला में नौ, नौगांव में नौ, गुना में सात, खजुराहो में सात, उज्जैन में पांच, ग्वालियर में 3.7, सिवनी में तीन, दमोह में एक, मलाजखंड में एक, खंडवा में 0.6, सागर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ओडिशा एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर बना हवा के ऊपरी भाग का चक्रवात 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक बन गया है। मानसून ट्रफ भी मप्र में 900 मीटर से लेकर डेढ़ किमी. की ऊंचाई तक बना हुआ है। इस वजह से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा होने का सिलसिला अभी बना रहने के आसार हैं। उधर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 430.2 मिमी. वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (359.6 मिमी.) वर्षा की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान पर चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। ओडिशा एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक मौजूद है। मानसून ट्रफ गंगानगर, रोहतक, ग्वालियर, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर से बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here