बंगाल सीआईडी ने लिए सरकार गिराने की साजिश से जुड़े दस्तावेज

0

झारखंड में महागठबंधन सरकार को अस्थिर करने की साजिश से जुड़े केस में बंगाल सीआईडी ने रांची के कोतवाली व धुर्वा थाने में पूर्ववर्ती कांडों के विषय में जानकारी ली है। बंगाल पुलिस की सीआईडी ने पूर्व में सरकार गिराने की साजिश से जुड़े दो कांडों से जुड़े दस्तावेज हासिल किए हैं। वहीं इससे संबंधित एफआईआर, केस डायरी व स्वीकारोक्ति बयान भी पुलिस से लिया है। 30 जुलाई को झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को बंगाल में 49 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। तब कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल के बयान पर एफआईआर दर्ज करायी गई थी। इसी एफआईआर के आधार पर बंगाल सीआईडी मामले की जांच कर रही है। 11 अगस्त को बंगाल सीआईडी ने इस मामले में कुमार जयमंगल का बयान भी दर्ज किया था। दोनों पूर्ववर्ती कांड में आए तथ्यों के आधार पर बंगाल की सीआईडी मामले की तह तक जाने में जुटी है। इस मामले में आरोपी तीनों विधायकों समेत पांच लोग फिलहाल जमानत पर हैं, लेकिन उन्हें कोलकाता छोड़ने की इजाजत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here