बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती भारती पारधी का मंगलवार को वारासिवनी में प्रथम आगमन पर पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर व ग्रामीण भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच सांसद ने जंहा जिले में वारासिवनी व खैरलांजी विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतो से विजयी बनाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं प्रदीप जायसवाल ने क्षेत्र में भाजपा के विधायक की कमी को दूर होने की बात कही। कार्यक्रम में मंच पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल, लोकसभा जिला प्रभारी श्रीमती लता एलकर, विधानसभा प्रभारी अभय कोचर, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, जं.प. अध्यक्ष श्रीमती माया उइके, किरण शर्मा, किशोर अमूले, निरंजन बिसेन, शैलेन्द्र सेठी, प्रदीप शरणागत, दीप चौहान, नरेन्द्र शुक्ला, श्रीमती पुष्पा अमूले, टीकेश्वरी रांहगडाले, कन्हैयालाल नगपुरे, न्याज अली मंचासीन रहे।
अब क्षेत्र में नही होगी विधायक की कमी-भारती पारधी
सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा की यह सच है कि लोकसभा चुनाव के पहले वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को लेकर कश्मकश का माहौल था। क्योंकि यह विधानसभा हम अफ वाहो के कारण चंद वोटो से हारे थे। किंतू गुडडा भैया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से ग्राम ग्राम जाकर भाजपा की रीति निति के संदर्भ में जनता का विश्वास जीता है वह तारिफे काबिल है। आज वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र ने समूचे बालाघाट जिले में लगभग २१ हजार से अधिक मतो की जीत दिलवायी है। हम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर उनका आभार व्यक्त करते है। सांसद बन जाने के बाद इस क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं के फ ोन विभिन्न कार्यो के लिये आने लगे है। किंतू उनकी स्पष्ट सोच है कि यह क्षेत्र गुडडा भैया के नेतृत्व में ही आगे चलेगा पहले आप गुडडा भैया से संपर्क करे। श्रीमती पारधी ने कहा की उनके कार्यकाल के पांच साल विकास कार्यो के विषय में यादगार रहेगें। हम सबसे पहले रेल के विषय में विस्तार को लेकर बेहद गंभीर है। आज इंदौर, पूणे, दिल्ली सहित अनेको महानगरो में हमारे बच्चे शिक्षा के लिये बस से जाते है। जिन्हे कभी कभी तो त्योहारो के समय दूगूना किराया तक देना पडता है। उन्होने स्थानीय निकायो को नाली, साफ सफ ाई जैसे विषयो पर कार्य करने की हिदायत देते हुये जिले में बडे विकास कार्यो सहित उद्योग धंधे लाने के विषय में अपनी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी भी दी। श्रीमती पारधी ने कहा की उनकी जीत भाजपा की जीत है आज तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनने पर बालाघाट जिले का भी योगदान बेहद सराहनीय है। आने वाले दिनो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बडे बडे फैसले लेकर दो बार की तरह फि र से अपना परिचय करा देगी। श्रीमती पारधी ने कहा की जिले की अन्य विधानसभा की तरह वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा में भी सबसे पहले अधिकारियों की मिंटिग आयोजित की जा रही है। जिसमें गुडडा भैया भी अग्रणी रूप से शामिल रहेंगे। साथ ही इस क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाती हूं कि आपको अब विधायक की कमी भी कही से भी महसूस नही होगी।
भाजपा के खिलाफ काम करने वाले भाजपा से नही रखे मान सम्मान की उम्मीद-प्रदीप जायसवाल
पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा की जिले में सबसे ज्यादा मतो से लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिये वे वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत को श्रेय देते है। आज हमने लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही विधानसभा चुनाव का बदला ले लिया है। गत विधानसभा चुनाव में हम सबसे कम वोट से हारे थे। और अब लोकसभा चुनाव हम सबसे ज्यादा वोटो से जीते है। लोकसभा चुनाव में बडे नेता की वापसी भले नही हुयी है। किंतू भाजपा कार्यकर्ता व जनता फि र से भाजपा के साथ आ गयी है। जिसके कारण हम एक नया इतिहास बनाने में सफ ल हुये है। श्री जायसवाल ने कहा की विधानसभा चुनाव में पुरी परिस्थति हमारे खिलाफ थी। भाजपा के ही कुछ बडे लोगो ने पहले विधानसभा फि र लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में कार्य किया है। उनके कांग्रेस के साथ करीबी रिश्ते भी जगजाहिर है। आज वे लोग अब पुन: भाजपा से मान सम्मान की उम्मीद करते है। यह संभव नही है अगर उन्हे मान सम्मान मिल गया तो भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी आना वाजिब है। श्री जायसवाल ने कहा की लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ ने ही एक तीर से दो शिकार वाली कहावत साबित की है। श्री जायसवाल ने कहा की आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है। जो पुरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ाकर भारत को विश्वगुरू बनाने की दिशा में कार्य करती नजर आयेगी। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुछ भी नही किया है। कभी कभी समीकरणो के कारण भी वोट मिल जाते है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कन्हैयालाल नगपुरे, सुनील बंटी पारधी,वेदप्रकाश पटेल, मनोज बोपचे, मुकेश पारधी,योगराज ठाकरे,सुरेन्द्र जैतवार,चंदन टेंभरे, अशोक शरणागत, जसंवत पटले, अमित येरपूडे,विनय सुराना, अरमान खान, मन्नू लिल्हारे, अनिश मिश्रा, रिंकू चापूकर, मिलिंद नगपुरे, शिवलाल पटले, ओंकार चौधरी, गिरधारी कावरे,चित्रसेन बिसेन,विनोद रांगहडाले,देवीलाल पटले,हेंमत लिल्हारे, सचिन बिसेन,सोहन बिसेन,राधेलाल भोयर, पप्पू हरिनखेडे, प्रीति संतोष शिव, तुलसी शर्मा, मधू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।