ढाका: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचार और रंगपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या को लेकर हिंदू महाजोट ने गंभीर चिंता जताई है। रविवार को ढाका में हिंदू महाजोट के केंद्रीय नेताओं की आपात बैठक हुई। हिंदू महाजोट बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों का एक बड़ा संगठन है। संगठन के महासचिव गोविंदा चंद्र प्रमाणिक ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति को चिंताजनक बताया।
बांग्लादेश में हिंदुओं की जिंदगी मुश्किल
हिंदू महाजोट नेताओं ने कहा कि 2024 के आंदोलन के बाद से यूनुस सरकार और मौजूदा BNP सरकार के दौरान बांग्लादेश का हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। हिंदू समुदाय को लगभग हर दिन गंभीर घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है और पूरे देश में उसके बीच भारी डर का माहौल है।










































