1 जुलाई को अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार नर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। जिले की 120 नर्सों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर खासा असर पड़ रहा है।
मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो वही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए इन नर्सों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनकी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
बालाघाट नर्स एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योति बघेल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई यह हड़ताल मांग पूरी ना होने तक जारी रहेगी।
नर्स एशोसिएशन के हड़ताल पर चले जाने से जिला अस्पताल की चरमराई हुई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था तो कर ली गई है लेकिन उन वैकल्पिक व्यवस्थाओं से भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।









































