रामपायली पुलिस ने एक नाबालिग लडक़ी के साथ जबरदस्ती बलात्कार करके फरार युवक को ग्राम देवगांव समीप नदी किनारे खेत मे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सुरेश पिता हरिचंद धवलकर 27 वर्ष ग्राम देवगांव निवासी है। 9 जुलाई को 10:00 बजे इस युवक ने बलात्कार की घटना उस समय घटित किया जब यह लडक़ी अपने घर के पीछे भैंस चरा रही थी। गिरफ्तार इस युवक को 11 जुलाई को विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्ष 7 माह की नाबालिग लडक़ी कक्षा दसवीं तक पढ़ी है। जिसके परिवार में माता पिता और दो भाई है। जिसके पिता कपड़े बेचने का धंधा करते हैं और मां खेती किसानी का काम करती है। बताया गया है कि 9 जुलाई को 10 बजे यह लडक़ी घर के पीछे टेकरी में भैंस चराने गई थी। 11 बजे इस लडक़ी को सुरेश धवलकर ने अकेले और सुना मौका देखा और हाथ पकड़ कर वही एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहा सुरेश धवलकर इस नाबालिग लडक़ी के साथ जबरदस्ती बलात्कार करके फरार हो गया। इस घटना के संबंध में लडक़ी ने अपने मां और परिवार वालों को बताई और उसी दिन अपने परिवार वालो के साथ रिपोर्ट करने पुलिस थाना रामपायली पहुंची। रामपायली पुलिस ने इस लडक़ी द्वारा की गई रिपोर्ट पर सुरेश धवलकर के विरुद्ध धारा 363, 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने नाबालिग के साथ हुए इस बलात्कार की घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी सुरेश धवलकर की तलाश शुरू की। इस दौरान वह अपने घर में भी नहीं मिला। 10 जुलाई को पता चला कि सुरेश धवलकर नदी किनारे खेत में छुपा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक गोविंद बिसेन, प्रधान आरक्षक धनेंद्र कलिहारी, आरक्षक राहुल भीमटे आरक्षक आलोक बिसेन, आरक्षक नितेश बघेल और सैनिक अशोक चौधरी के साथ नदी किनारे खेत में घेराबंदी की और आरोपी सुरेश धवलकर को 2 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सुरेश धवलकर को 11 जुलाई को विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।










































