बालाघाट : पुलिस का मुखबिर होने के सन्देह में, नक्सलियों ने मारी गोली

0

जिले के बिठली चौकी अंतर्गत लूट पंचायत के बम्हनी गांव में नक्सलियों ने मंगलवार की रात 9 बजे बम्हनी निवासी भागचंद आर्मो उम्र 50 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 9 बजे 10 से 12 बंदूकधारी नक्सली भागचंद आर्मो के घर पहुंचे उसे उठाकर बम्हनी-बिठली मार्ग पर ले गए और सिर पर एक गोली मार दी।

जिससे घटनास्थल पर ही भागचंद आर्मो की मौत हो गई। नक्सलियों द्वारा घटना के बाद घटनास्थल पर फेके गए पर्चे में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भागचंद आर्मो पुलिस का मुखबिर था इसी कारण उसकी हत्या की गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि भागचंद आर्मो पुलिस का मुखबिर नहीं था। वह एक सामान्य नागरिक था नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने की दृष्टि से इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल पर मिले पर्चा के अनुसार यह भागचंद की हत्या मलाजखंड दलम के नक्सलियो द्वारा की गई। जिसमें से कुछ नक्सलियों की पहचान भी स्थानीय जनों द्वारा कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here