बालाघाट(पदमेश न्यूज़)। बालाघाट के पुलिस लाईन मैदान में खेली गई बालाघाट मास्टर कप इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को सायंकाल 05 बजे, पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग आयु वर्ग में किया गया था। जिसमें बालक और बालिका वर्ग की टीमें शामिल हुई थी।
अलग-अलग आयु वर्ग का फायनल मैच, 18 दिसंबर को खेला गया। जिसमें 14 वर्ष बालक वर्ग में आरएनटी स्कूल भरवेली ने 14-2 से सेंटमेरी स्कूल को पराजित किया। इसी तरह 14 वर्ष बालिका वर्ग में शासकीय कन्या परिसर गोंगलई ने 3-1 से सेंटमेरी स्कूल, 16 वर्ष कन्या वर्ग में कन्या परिसर गोंगलई ने 1-0 से सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल, 16 वर्ष बालक वर्ग में सेंटमेरी स्कूल ने 2-0 से इंग्लिश स्कूल को पराजित किया। जबकि 18 वर्षीय बालक वर्ग का फायनल मुकाबला अपोलो कान्वेंट स्कूल ने ट्रायब्रेकर में 2-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीम ने लिया हिस्सा
आपको बताएं कि13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित बालाघाट मास्टर कप इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले की सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल कनकी, गुरुदेव इंटरनेशनल स्कूल कायदी, सेंटमेरी स्कूल बालाघाट, बालाघाट इंग्लिश स्कूल, आरएनटी स्कूल भरवेली मॉयल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भरवेली, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट, अपोलो कॉन्वेंट स्कूल बालाघाट, शासकीय कन्या परिसर बालाघाट की टीमों ने हिस्सा लिया था।
जिला फुटबॉल एशोसिएशन सचिव सुनील यादव ने बताया कि कि13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित बालाघाट मास्टर कप इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में का आज फाइनल मैच कराकर पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया है।जिसमे 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष आयु वर्ग में बालक, बालिकाओं की टीमों के बीच मैच खेले गए। जिसमें फायनल में आरएनटी स्कूल भरवेली, कन्या शाला परिसर गोंगलई, सेंटमेरी और अपोलो कान्वेंट स्कूल विजेता रही।










































