बिकवाली से दबाव में शेयर बाजार:200 अंक नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स, बैंकिंग स्टाक्स में तेजी

0

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवे कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (10 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक नीचे 60,600 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 60 अंकों की गिरावट है। ये 17,820 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 8 शेयरों में तेजी है। आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल शेयरों में है वहीं सरकारी बैंकों में तेजी है।

सेंसेक्स पर एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, M&M और LT में तेजी है। एचसीएल टेक, टाटा स्टील, रिलायंस, विप्रो, और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट है। वहीं NSE का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 2% ऊपर है। वहीं मेटल में 1.30% के करीब की गिरावट है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया और प्राइवेट बैंक मामलू बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा इंडेक्स में मामूली गिरावट है।

अडाणी एंटरप्राइजेज में गिरावट, पोर्ट में तेजी
अडाणी ग्रुप के शेयरों पर आज बिकवाली हावी नजर आ रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज सुबह 10.30 बजे 2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं ग्रीन एनर्जी, पावर, टोटल गैस और ट्रांसमिशन में 5% की गिरावट है। NDTV 2.5% नीचे है। तेजी वाले शेयरों की बात करे तो अडाणी पोर्ट, अडाणी विल्मर और अंबुजा सीमेंट में करीब 2% की तेजी है।

गुरुवार को 142 अंक चढ़ा था बाजार
शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (9 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 21 अंक बढ़कर 17,893 के स्तर पर आ गया है। लगातार दूसरे दिन बाजार में यह तेजी आई थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में तेजी और सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here