बुलेट ट्रेन चलाएंगी सऊदी महिलाएं:32 महिलाओं का पहला बैच ट्रेनिंग के बाद तैयार, मक्का-मदीना के बीच पहली परीक्षा

0

सऊदी अरब में महज चार साल पहले महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगे बैन को हटाया गया था। अब यहां की महिलाएं बहुत जल्द बुलेट ट्रेन चलाती नजर आएंगी। क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के विजन-2030 के तहत महिलाओं का यह सपना साकार होने जा रहा है।

सऊदी अरब रेलवेज (SAR) ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही इन वुमन बुलेट ट्रेन ड्राइवर का एक वीडियो भी शेयर किया है। 32 महिलाओं का पहला बैच ट्रेनिंग पूरी कर चुका है। इनकी पहली नियुक्ति मक्का और मदीना के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन में की गई है।

नए साल पर वीडियो जारी
सऊदी अरब रेलवेज ने सोशल मीडिया पर 32 वुमन ट्रेन ड्राइवर के ट्रेनिंग कम्प्लीट होने की जानकारी दी। इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें ये महिलाएं अपने पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो नए साल के पहले दिन जारी किया गया है। इसमें एक महिला ड्राइवर कहती है- हम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। हमें फख्र है कि हमें यह मौका मिला।

ट्रेनिंग के बाद अब इस बैच में शामिल महिलाएं 453 किलोमीटर लंबी हर्मेन हाईस्पीड लाइन पर बुलेट ट्रेन दौड़ाती नजर आएंगी। यही लाइन मक्का और मदीना को जोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here