नगर मुख्यालय से लगभग ४ कि मी दूर स्थित ग्राम पंचायत बेलगांव से ददिया पहुंच मार्ग खराब होने के कारण ग्रामीणजनों, किसानों व स्कूली बच्चों को आवागमन करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। विदित हो कि ग्राम पंचायत बेलगांव के बेलगांव टोला से ददिया तक कच्चा मार्ग है और इस मार्ग पर किसानों की खेती है साथ ही मार्ग पर निवासरत लोगों के बच्चें इसी मार्ग से ददिया व लालबर्रा पढ़ाई करते आते है परन्तु मार्ग में जगह-जगह बने गड्डों के कारण दुर्र्घटनाएं भी घटित हो रही है एवं बरसात के दिनों में तो मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है साथ ही अगर किसी की तबियत खराब हो जाये तो एम्बुलेंस तक नही पहुंच पाती है ऐसी स्थिति में बीमार व्यक्ति बेलगांव के टोला चौक तक किसी साधन से लाना पड़ता है उसके बाद एम्बुलेंस की माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाता है इस दौरान देरी होने पर उसकी मृत्यु भी हो सकती है। साथ ही मार्ग के आसपास किसानों की खेती है जिन्हे रोजाना अपने कृषि कार्य के लिए बैलगाड़ी व अन्य साधनों से जाना पड़ता है परन्तु मार्ग में बने गड्डों के कारण बैलगाड़ी सहित अन्य वाहन भी बमुश्किल ही चल पाते है और कई बार तो पलट भी जाती है जिससे किसान चोटिल भी हो चुके है परन्तु जिम्मेदारों का कोई ध्यान नही है। ग्रामीणजनों ने शासन-प्रशासन से बेलगांव टोला से ददिया पहुंच मार्ग का निर्माण करवाये जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बेलगांव से ददिया पहुंच मार्ग का खस्ताहाल हो चुका है एवं जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे बन चुके है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं भी घटित होते रहती है साथ ही यह भी बताया कि बारिश के दिनों में इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर होता है और बैलगाडियां सहित अन्य वाहन भी बमुश्किल चल पाते है एवं मार्ग से बेलगांव के ब’चे ददिया व लालबर्रा स्कूल मेें शिक्षा ग्रहण करने जाते है उन्हें भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही यह भी बताया कि सड़क की समस्या से कई बार शासन प्रशासन को भी अवगत करवा चुके है परंतु कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। शासन-प्रशासन से मांग है कि जल्द नवीन सड़क का निर्माण किया जाये ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।










































