बैहर थाना अंतर्गत जता निवासी महिला फूलवन्ती पति हीरेन्द्र घुपे 30 वर्ष की खाना बनाते समय आग में गम्भीर रूप से झुलझ गई, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून की शाम को फुलवंती बाई अपने घर में खाना बनाने चूल्हे में आग जला रही थी। तभी आग साड़ी में लग गई। फुलवंती बाई के चिल्लाने पर उसके हिरेंद ने आग बुझाई। लेकिन इस दौरान वह बहुत अधिक जल गई थी।
आग से झुलसी फुलवंती बाई को इलाज के लिए बैहर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। 1 जुलाई को सुबह इलाज के दौरान फुलवंती बाई की मौत हो गई।