बैहर : चरित्र शक को लेकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हामला

0

बैहर के वार्ड नंबर 6 कंपाउंडर टोला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने से कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 13 जुलाई की रात यह घटना पत्नी के चरित्र शक को लेकर घठित की गई।

घायल महिला भगवती बाई मेरावी पति मंगल सिंह बैगा 40 वर्ष वार्ड नंबर 6 कंपाउंडर टोला निवासी को बैहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही उसके पति मंगलसिंह मरावी के विरूद्ध पत्नी की हत्या करने के प्रयास करने के आरोप में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई की रात 12 बजे मंगल सिंह कुल्हाड़ी लेकर आया और भगवती बाई की हत्या करने के उद्देश्य से उसके सिर में कुल्हाड़ी वार किया, जिससे उसके हाथ की कोहनी की कलाई में कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here