क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की ‘धमाल 4’ और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखने वाली बात है कि आने वाले दिनों में ये दोनों बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड की इस बड़ी रिलीज के सामने कितना टिक पाती हैं।
हाल ही में 10 जुलाई को रिलीज हुई ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है। शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। लेकिन शुक्रवार को ‘द ओडिसी’ के रिलीज होने के बाद इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई। अब इन फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।










































