‘बॉर्डर 2’ की सफलता देख मेकर्स ने लॉक की सनी पाजी स्टारर ‘गबरू’ की रिलीज डेट, इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

0
  • Sunny Deol’s Gabru to Release on THIS Date: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) में देखा जा रहा है। यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। ‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के देखने के बाद निर्माताओं सनी पाजी संग अपनी फिल्मों की रिलीज डेट जारी कर रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ (Gabru) की रिलीज डेट को भी निर्माताओं ने लॉक कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी किस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • ‘गबरू’ की रिलीज डेट आई सामने
  • वैरायटी इंडिया के सूत्रे ने उन्हें बताया कि शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बन रही सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ 8 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। विशाल राणा और ओम छंगाणी द्वारा निर्मित यह एक शानदार मूवी होगी, जो दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहेगी। इस मूवी में सनी देओल अब तक ना देखे गए किरदार में नजर आने वाले हैं। फैन्स को भी सनी देओल की फिल्म का बड़ी बेताबी से इंतजार है।

सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ में सिमरन बग्गा और प्रीत कमानी को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का म्यूजिक मिथुन ने कंपोज किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट को भी पेश कर दिया है। इसके अलावा सनी देओल को आने वाले दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’ में भी देखा जाएगा। इस मूवी में सनी देओल को रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा, जो दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here