भगवान पार्श्वनाथ दर्शन के लिए उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)।जैन धर्म के इतिहास को सह- विस्तार से बताने और जैन धर्म की सभ्यता संस्कृति, रीति रिवाज आदि का बोध कराने के प्रमुख उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, नगर के मेंन रोड स्थित भगवान पशुनाथ भवन के सामने धरम वाटिका का निर्माण किया गया है। जिसे झारखंड राज्य के मधुबन गांव में स्थित सम्मेद शिखर जी के तीर्थ स्थल का आकार देते हुए, वहां मुख्य भगवान (मूल नायक) भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा स्थापित कर एक झांकी का निर्माण किया गया है। जहां रोजाना ही धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। मुख्ता: जैन धर्म सहित अन्य धर्म को जोड़ने और उन्हें जैन इतिहास से अवगत कराने के लिए 19 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रोजाना सुबह 10:30 बजे,और रात्रि 8 बजे सामूहिक रूप से आरती का आयोजन किया जा रहा है। तो वहीं रोजाना ही भगवान पशुनाथ की प्रतिमा पर अंगी रचना (भगवान की प्रतिमा को सजाने का काम) कर प्रसाद वितरण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। जो इन दिनों मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिनके दर्शन करने एवं धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए धरम वाटिका में रोजाना ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है।वही इस आयोजन के दौरान विभिन्न बैनर पोस्टर के माध्यम से यहां आने वाले लोगों को जैन धर्म संस्कृति और उनके इतिहास की जानकारिया दी जा रही है। जिसका समापन 2 सितंबर को विशाल भंडारा का आयोजन कर किया जाएगा।

केवल बालाघाट की नहीं,यह मप्र में पहला आयोजन है- संचेती
आयोजन को लेकर की गई चर्चा के दौरान सामाजिक बंधु विराट संचेती ने बताया कि जैन धर्म के इतिहास की जानकारी देने के लिए धरम वाटिका का निर्माण कर उसे सम्मेद शिखरजी तीर्थ स्थल का स्वरूप दिया गया है। झांकी बनाकर यहां भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के अलावा मुख्य प्रतिमा के आजू-बाजू में भगवान आदिनाथ, नेमिनाथ भगवान, गौतम स्वामी महाराज,के अलावा दादा कुशल गुरुदेव जी और अधिष्ठायक तीर्थ संरक्षक देव भूमिया जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर, आकर्षक झांकी बनाई गई है। जहां रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन केवल बालाघाट नगर में ही नहीं बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में पहली बार किया गया है।जिसका 2 सितंबर को सभी धर्मों के लिए आयोजित विशाल भंडारा के साथ समापन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here