पर्व को लेकर बाजार रहा गुलजार, सुबह से लेकर देर रात तक खरीदी करते रहे लोग
बसों में ठूस ठूस कर भरी गई सवारियां,जगह जगह ट्रैफ़िक जाम,
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को धार्मिक मान्यता के अनुसार मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील व ग्रामीण अंचलों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं।भाई-बहन के रिश्ते के इस पवित्र पर्व को देखते हुए बुधवार की तरह गुरुवार को भी बाजार गुलजार नजर आया।वहीं इस पर्व पर अपनों से मिलने के लिए स्थानीय बस स्टैंड और
रेल्वे स्टेशनो मे यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी. इसके अलावा पर्व विशेष पर लगने वाली सामग्री,बनने वाले पकवान, गिफ्ट आइटम सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी सुबह से लेकर देर रात तक चलती रही।
शुक्रवार की सुबह का हर किसी को बेसब्री से इंतेजार
आपको बताए की राखी का त्योहार एक ऐसा पर्व है जिसका हर भाई-बहन को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार होता है। रक्षाबंधन में बहने अपने भाइयों को राखी बांध कर अपने रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत और गहरा करती हैं वही भाई भी बहन की आजीवन रक्षा करने का वचन देता है। वर्षो से चली आ रही इस परंपरा को निभाने के लिए शुक्रवार के दिन बहने भाइयों की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उनसे आशीर्वाद लेंगी।
जगह जगह लगा रहा जाम, रेंगते नजर आए वाहन
उधर रक्षाबंधन की खरीदी को लेकर नगर में अचानक लोगों की भीड़ बढ़ जाने से शहर भर में जगह-जगह
ट्रैफ़िक जाम की स्थिति देखी गई।जहां कई घंटों तक वाहन, सड़कों पर जाम मे फसे रहे।जिसको लेकर यातायात पुलिस ने तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के मुख्य बाजार मे प्रवेश पर रोक लगाई हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को नगर के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ नजर आई।जहां ना केवल नगरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण अंचलों से आए लोगों ने भी रक्षाबंधन पर्व की जमकर खरीदारी की। नगर में अचानक लोगों की भीड़ बढ़ जाने से शहर भर में जगह-जगह चक्का जाम की स्थिति देखी गई। कई घंटों तक वाहन, सड़कों पर जाम मे फसे रहे तों कई वाहन घंटो सड़को पर रेंगते हुए नजर आए.जिससे यातायात व्यवस्था को संभालने और उसे पूर्व की तरह सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।बावजूद इसके भी यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई दिखाई दी।जिसके चलते पुलिस द्वारा नगर की मेन रोड़, गुजरी बाजार सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्णता प्रतिबंधित करना पड़ा।
मंहगाई का भी नही दिखा असर
वर्ष में एक बार आने वाले इस त्योहार में भले ही मंहगाई बढ़ गई हो लेकिन खाद्य सामग्रियों से लेकर अन्य वस्तुओं में बढ़ी इस मंहगाई का भी खरीदारी में कोई असर नही पड़ा।लोग पूरे उत्साह व उमंग के साथ देर रात तक बाजार में खरीदारी करते नजर आए।आपको बताए कि इस वर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार पर महंगाई की मार भी स्पष्ट तौर पर नजर आ रही है राखियों के दामों में इस बार 15 से 20 फ़ीसदी इज़ाफा हुआ है,वही गिफ्ट आयटम,खाद्य सामग्री, सहित अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है। बावजूद इसके भी लोगो मे खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर 1 सप्ताह पूर्व ही बाजारों में रौनक देखी जा रही हैं.वही गुरुवार को स्थानीय लोगो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में राखिया खरीदने पहुंचे, जिसके चलते जगह जगह भारी भीड़ नजर आई, तों वही रात तक खरीदारी के चलतें जगह जगह ट्रैफिक जाम होता रहा।
बाजार हुआ गुलजार
पर्व की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। गांव से लेकर शहर के हर चौराहे पर सजी राखी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी फैंसी राखियां बाजार में सजाए हुए हैं।शुक्रवार को रक्षाबंधन के लिए बहनों ने राखी, मिठाई व अन्य चीजों की जमकर खरीदारी की।वही शहर के प्रमुख बाजार गुजरी में खासी भीड़ रही।जहाँ सुबह से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहे। बहनों ने जहां भाइयों के लिए राखियां खरीदीं, वहीं भाई भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदते देखे गए।महिलाएं, युवतियां व किशोरियां राखियों की खरीदारी में जुटी रहीं। राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी, तो कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा। श्रृंगार सामग्री खरीदने के दौरान भी महिलाएं खासी उत्साहित दिखी ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहा।वहीं दूर दराज जाने वाली बहने भाईयों के घरों …










































