भाजपा कार्यालय में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ५ अगस्त को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पं. अजय दुबे के द्वारा वैदिक मंत्र के साथ पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ,पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल के माध्यम से भगवान श्रीराम व हनुमान की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि विधान से पूजन अर्चना की गई। जिसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसमें गायक आदित्य खजांची के द्वारा अपने सह कलाकारों के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय वाचन किया गया। तत्पश्चात भगवान राम, भगवान हनुमान, श्याम बाबा सहित अन्य देवी देवताओं के भजनों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई । वहीं देशभक्ति गीतों का भी गायन किया गया वहीं कार्यक्रम के अंत में आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। जहां बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सदस्य सहित नगर वासियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया की बीते कई वर्षों से श्रावण मास के पावन अवसर पर हमारे कार्यालय में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रतिवर्ष अखंड रामायण पाठ या १०८ हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। किंतु इस वर्ष संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया और यह कार्यक्रम रखने का उद्देश रहता है कि जिला ,क्षेत्र और नगर की जनता की सुख शांति , समृद्धि , खुशहाली एवं किसानों को अच्छी फ सल हो यही कामना से भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान जी से की है। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला पटले ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे ,उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति संतोष शिव, संतोष आडे ,शैलेन्द्र तिवारी ,अमित येरपुडे ,संदीप मिश्रा ,मोनू लिमजे ,प्रवीण डोंगरे ,धर्मेश जोशी ,मदन धार्मिक, श्रीमती मधु जायसवाल ,वेदप्रकाश पटेल ,मिलिन्द नगपुरे ,अनीष मिश्रा ,संदीप रूसिया ,प्रवीण रूसिया ,टिकेश्वरी रहाँगडाले ,रामकली टेकाम, मीरा आचार्य, मंजू भोंडले, जगदीश नेमा ,हितेंद्र पात्रे ,शरद दुबे ,जय आहूजा पूर्व जं.प. अध्यक्ष चिंतामन नगपुरे, कोमल लिल्हारे , भीवराम मात्रे, नरेन्द्र शुक्ला, सुनील पिपरेवार, सचिन बिसेन, शिवप्रसाद सोनवाने, जानाजी गौतम, जसंवत पटले, नीरज वर्मा, सुरेश सिंघई, पंकज जैन ,हरीश जैरथ, संतोष रिंकू चापूकर,विजेता सोनेकर, मनीषा पिपरेवार, किरण शर्मा, सीमा पारधी, तिलकांता देशमुख, रीना चापुकर, आरती सोनेकर, माया चापूकर, दिक्षा तुरकर,शीला डोंगरे, सुजाता डहरवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी सदस्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here