टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से पटखनी दी। श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 51 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे 6.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। 50 रन श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंकाई टीम का सबसे कम स्कोर 43 रन है, जो 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं, वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज था, जो श्रीलंका के खिलाफ 54 रन शारहाज में बनाए थे।
54 रन भारत vs श्रीलंका, शारजाह 2000
78 रन श्रीलंका vs पाकिस्तान, शारजाह 2002
81 रन ओमान vs नामीबिया, विंडहोक 2019
भारत ने पहली बार वनडे में किसी टीम को इतने कम स्कोर पर आउट किया है। इससे पहले 2014 में मीरपुर में बांग्लादेश को 58 रनों पर आउट किया था।
श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे कम स्कोर
43 रन vs साउथ अफ्रीका 2012
50 रन vs भारत 2023