भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया, महिला टीम ने भी दर्ज की पहली जीत

0

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत के लिए शुक्रवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए गुजरंत सिंह ने 2 गोल किए। वहीं महिला हॉकी टीम ने भी आयरलैंड को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने देश के लिए दूसरा मेडल पक्का किया है। इसके अलावा बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत ग्रुप स्टेज का अंत किया। भारत ने जापान को 5-3 से हराया। भारतीय टीम ने 12वें मिनट में मैच का पहला गोल करके पहले क्वार्टर में ही बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद 17वें, 34वें, 51वें और 56वें मिनट में गोल कर भारत ने यह मैच जीत लिया। हालांकि इस बीच जापान ने वापसी की बहुत कोशिश की और 19वें, 31वें और 59वें मिनट में गोल किए लेकिन भारतीय शेरों से आगे नहीं निकल सके और भारत ने यह मैच 5-3 से जीत लिया। भारत के लिए गुजरंत सिंह ने सबसे ज्यादा 2 गोल किए।

ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अपने 5 में से 4 मैच जीते हैं। भारत सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से हारा है, जबकि उनसे जापान सहित डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को भी हराया है। भारत ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं महिला हॉकी टीम ने भी आयरलैंड को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की भी उम्मीदें कायम हैं।

गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को 2.25 करोड़

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा है कि राज्य के जो भी खिलाड़ी ओलंपिक में देश की हॉकी टीम में खेल रहे हैं। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने पर 2.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह इनाम हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत तौर पर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here