AI Based Early Warning System in India: यह बात लंबे समय से चल रही है कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए AI का इस्तेमाल होना चाहिए। बाहर के देशों ने ऐसा करना शुरू भी कर दिया है। अब भारत में भी नेचुरल डिजास्टर से लोगों को बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम चल रहा है। हिमाचल प्रदेश की सरकार एक ऐसे AI बेस्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर काम कर रही है, जो आपस से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दे देगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हर साल लैंडस्लाइड के मामले दर्ज किए जाते हैं, ऐसे में विकसित की जा रही ये नई तकनीक वहां के रहवासियों के लिए मददगार साबित होगी। हाल ही में इटली ने भी एक ऐसा ही चैटबोट विकसित किया है, जो अलर्ट देगा और लोग प्राकृतिक आपदा की चपेट में नहीं आएंगे। इसलिए ये भी कहा जा सकता है कि इस मामले में भारत इटली की बराबरी करने जा रहा है।
AI बेस्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के लिए रोडमैप बन रहा
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित मंडी शहर का दौरा किया। यहां पर मंगलवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की बाढ़ में बहने से मौत हो गई थी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार आपदा तैयारियों को प्राथमिकता दे रही है। केंद्र की मदद से राज्य AI बेस्ड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम स्थापित करने के लिए रोडमैप बन रहा है।
इटली ने बनाया AI असिस्टेंट
यूरोपीय देश इटली भी लैंडस्लाइड से प्रभावित है। यहां पर 10 लाख से अधिक लोग हाई रिस्क वाले इलाकों में रहते हैं। क्लाइमेट चेंज के कारण आने वाले सालों में यहां भूस्खलन के मामले बढ़ सकते हैं। Environmental Research and Protection Institute ‘ISPRA’ ने ऐसे खतरों से बचने के लिए एक AI असिस्टेंट तैयार किया है। यह यूजर्स को मौजूदा IdroGEO पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नेविगेट करेगा और इनस्टेबिलिटी का अपडेटेड डेटा देगा। यूजर्स को जानकारी देने के अलावा, उनके सवालों के जवाब भी देगा।
इटली के लिए मददगार होगा ये चैटबोट
बता दें कि यूरोपीय देशों में इटली भूस्खलन के जोखिम से सबसे अधिक प्रभावित है। 2022 में यहां नेपल्स के पास इस्चिया द्वीप पर भीषण भूस्खलन हुआ और 2023 में एमिलिया-रोमाग्ना में बाढ़ आई। लिहाजा, ऐसे हादसों में होने वाली जनहानि से बचने के लिए आधुनिक अलर्ट सिस्टम्स की जरूरत है। ISPRA का नया चैटबोट इस गंभीर समस्या का हल बन सकता है।