‘भूले नहीं हैं…’: 370 की सातवीं बरसी पर बोले उमर अब्दुल्ला- जो हुआ उसे पलटने को प्रतिबद्ध, सोऊंगा नहीं!

0

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 की समाप्ति की बुधवार (5 अगस्त, 2026) को सातवीं बरसी है। जम्मू और कश्मीर को इसके माध्यम से मिले विशेष दर्जे को मोदी सरकार ने 5 अगस्त, 2019 के अपने ऐतिहासिक फैसले के जरिए हटा दिया था। जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर कहा है कि वह आज भी इस घटना को भूले नहीं है और इसे ‘पलटे’ जाने तक भूलेंगे भी नहीं।

‘पलटने के लिए प्रतिबद्ध’

जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम ने आर्टिकल 370 की समाप्ति पर अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ट्विटर (अब एक्स) का सहारा लिया है। उन्होंने इसपर लिखा है, ‘7 साल, हम भूले नहीं हैं और न ही हमने मौजूदा हालात से समझौता किया है और न ही स्वीकार किया है।’

‘वादा पूरे किए बिना सोऊंगा नहीं’

उमर अब्दुल्ला ने आगे अपनी बात रखने के लिए 1923 में छपी रॉबर्ट फ्रॉस्ट की अंग्रेजी कविता की कुछ पंक्तियां लिखी हैं, ‘द वूड्स आर लवली, डार्क एंड डीप। बट आई हैव प्रॉमिसेज टू कीप। एंड माइल्स टू गो बिफोर आई स्लीप…।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here