भोपाल शहर में कल से दौड़ेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें, हर हर 10-15 मिनट में सर्विस, जानें रूट और किराया

0

भोपाल। राजधानी के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में कल से 10 और नई इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) सड़कों पर उतरने जा रही हैं।इसके साथ ही भोपाल में संचालित ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी। बसों का बेड़ा बढ़ने से अब प्रमुख स्टॉप्स पर हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में बस उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों को सहूलियत

बेहतर कनेक्टिविटी: नई बसों के शुरू होने से कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी नगर और आईएसबीटी के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

छात्रों व कर्मचारियों को फायदा: सभी बसें एमपी नगर से होकर गुजरेंगी, जिससे कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों और दफ्तरों को जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

15 हजार यात्रियों को राहत: वर्तमान में रोजाना 12 से 15 हजार यात्री ई-बसों में सफर कर रहे हैं, जिनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

किराया: ई-बसों का न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपये और अधिकतम किराया 40 रुपये तय किया गया है।

इन 3 प्रमुख रूटों पर चलेंगी ई-बसें

रूट B35 (चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया)

चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ मार्केट, लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड नंबर-1, रेडक्रॉस अस्पताल, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, भाजपा कार्यालय, विट्ठल मार्केट, 12 नंबर बस स्टॉप, रोहित नगर, बावड़िया चौराहा होते हुए आकृति ईको सिटी (सलैया) तक।

रूट B36 (कोच फैक्ट्री से कोलार रोड तक)

द्वारका नगर, कोच फैक्ट्री, भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म नं-1), अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, ओल्ड सुभाष नगर, चेतक ब्रिज तिराहा, एमपी नगर मेट्रो स्टेशन, बीजेपी कार्यालय, विट्ठल मार्केट, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी चौराहा, मंदाकिनी चौराहा, नयापुरा, ललिता नगर, गेहूंखेड़ा होते हुए बैरागढ़ चिचली (कोलार रोड) तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here