मजदूरों की नही हो रही सुनवाई,राजघाट चौक से जयहिंद टाकीज भेजा गया, वहां से भी हटाये जा रहे मजदूर

0

जिला प्रशासन के आदेश अनुसार 1 वर्ष पहले ग्रामीण क्षेत्रों और उपनगरीय क्षेत्रों से आकर दिहाड़ी मजदूर करने वाले मजदूरों को राजघाट चौक से हटाकर जयहिंद टाकीज मैदान भेज दिया गया था, लेकिन समय-समय पर उन्हें वहां से भी हटाए जाने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

जिसका एक नजारा रविवार की सुबह नगर में देखने को मिला जहां जय हिंद टॉकीज मैदान से भगाए जाने पर कुछ मजदूर पुनः राजघाट चौक स्थित अपने पुराने ठिकाने में लौट आ गए जिन्होंने शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों सहित आम लोगों पर मजदूरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वही उन्होंने अब राजघाट चौक को ही अपना ठिकाना बनाने और दोबारा जयहिंद टॉकीज मैदान ना जाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here