मधुमक्खियों के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौतघायल दूसरी महिला का चल रहा उपचार

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)।रामपायली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखलागांव में खेत से लगे जंगल में बकरियां चराने गई नंद भावज पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।जिसमें से एक महिला की सोमवार कि अल सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। तो वही मधुमक्खियों के हमले में घायल दूसरी महिला का वारासिवनी के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।मृतक महिला का नाम ग्राम चिखलागांव निवासी 50 वर्षीय गीता पति ओमप्रकाश मेश्राम बताया गया है।जिसके शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

मधुमख्खियों के हमले से जंगल मे ही बेहोश हो गई थी महिलाए
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामपायली चिखलागांव निवासी गीता मेश्राम खेती बाड़ी में परिजनों का हाथ बटाती थी। जो खाली समय में घर की बकरियां भी चराती थी। बताया गया कि रोजाना की तरह रविवार को भी गीता मेश्राम अपनी 45 वर्षीय नंद सरिता पति सुरेश डोंगरे के साथ बकरियों को खेत की तरफ चराने के लिए गई थी।दोपहर करीब 12 से 1 बजे के दरमियान नंद भौजाई दोनो खेत से लगे जंगल के पास बकरियां चरा रही थी, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। जहां मधुमक्खियों के हमले से नंद भावज दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई और जंगल में ही बेहोश हो गई थी।

पड़ोसी खेत वालो ने घायल दोनों महिलाओं को लाया था घर
उधर आसपास के खेत वालो को जब मामले की जानकारी लगी, तो उन्होंने मधुमख्खियों के हमसे से जंगल मे मूर्छित हुई दोनों महिलाओं को किसी तरह उनके घर पहुंचाया।जहां उनके परिजनों द्वारा दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वारासिवनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गंभीर रूप से घायल गीता मेश्राम का वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया था।जिसका अब भी वारासिवनी के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।

पीएम के बाद सौपा गया शव
उधर महिला की मौत की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। तो वही मामले की जांच के लिए डायरी रामपायली थाना पहुंचाई गई है। जहां रामपायली पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here