मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जारी लिस्ट में कमल नाथ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कांतिलाल भूरिया, गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओंकार सिंह मरकाम, सुखदेव पासे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद के नाम शामिल हैं।
पहले कांतिलाल भूरिया को बताया अध्यक्ष फिर कमल नाथ को बनाया
कांग्रेस द्वारा जारी चुनाव समिति की लिस्ट में पहले कांतिलाल भूरिया को इसका अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वापस से लिस्ट जारी की गई, जिसमें कमल नाथ को अध्यक्ष बनाया गया।