मध्‍य प्रदेश को मिलेंगे वैक्सीन के पांच लाख डोज, 5 दिन में 4 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा टीका

0

मध्य प्रदेश को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पहले चरण में वैक्सीन के 5 लाख डोज मिलेंगे। इसमें से 4 लाख डोज 5 दिन के भीतर 4 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगा दिए जाएंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही है। कोरोना वैक्सीन लगाने की रिहर्सल की जा रही है। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को कही है। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र इकाई के नए भवन मैं अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इसी भवन में कोरोना वैक्सीन से लड़ने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम बनाया है। यह भवन राजधानी की पत्रकार कॉलोनी में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उस बैठक में कहा कि संक्रमण के नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश को वैक्सीन के 5 लाख डोज को सुरक्षित तरीके से रखने के इंतजाम सुरक्षित किए जाएं। इस वैक्सीन को हम बहुत कम समय में चिन्हित लोगों को लगाएंगे, इसकी योजना में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। रिहर्सल के परिणाम के आधार पर जो सुधार करने हैं वह तय समय सीमा में कर लिए जाएं। किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here