महंगाई पर सरकार का करारा वार: 65 रुपये वाला प्याज अब सिर्फ 35 रुपये में, जानिए कहां से खरीदें

0

Onion Prices: देश में 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा प्याज अब एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार की दुकानों तथा मोबाइल वैन से 35 रुपये में मिल रहा है। सरकार के पास प्याज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।Onion Prices : अगर आपके घर में प्याज खरीदने पर जेब पर भारी असर पड़ रहा था, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। बाजार में 60 से 65 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब आपको आधी कीमत, यानी सिर्फ 35 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए सस्ती प्याज बेचने का काम शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में प्याज के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे थे। आम तौर पर जो प्याज सस्ते में मिल जाती थी, वह दुकानों पर 60 रुपये से लेकर 65 रुपये प्रति किलो तक बिकने लगी थी। प्याज महंगी होने की वजह से रसोई का बजट बिगड़ गया था। चाहे घर का खाना हो या बाहर का स्ट्रीट फूड, सब जगह प्याज महंगी होने का असर दिखने लगा था।

किसने शुरू की सस्ती प्याज की बिक्री?

प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग की सचिव निधि खरे ने नई दिल्ली के कृषि भवन से प्याज की खास गाड़ियों (वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां जगह-जगह जाकर लोगों को सस्ते दामों में प्याज बेच रही हैं।

कहां से खरीद सकते हैं सस्ती प्याज?

फिलहाल दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (दिल्ली-NCR) में 35 रुपये प्रति किलो वाली प्याज की बिक्री शुरू कर दी गई है। आप इसे नीचे दी गई जगहों से आसानी से खरीद सकते हैं।के वक्त की थी खरीद

किसान संगठनों के आरोपों पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब प्याज के दाम बहुत ज्यादा गिर गए थे, तब सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप किया था। सरकार ने खुद महाराष्ट्र के किसानों से प्याज की खरीद की थी। हालांकि, कृषि मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि अब किसान अपना अधिकांश स्टॉक बेच चुके हैं और अब जाकर रिटेल में प्याज 60 रुपये किलो के पार पहुंची है। उन्होंने चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर रिटेल में मिल रहे ऊंचे दामों का सही हिस्सा किसानों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है।

‘कांदा एक्सप्रेस’ से राहत देने की कोशिश

प्याज के साथ-साथ चीनी के दामों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते एक महीने में चीनी के रेट 48 रुपये से बढ़कर सीधे 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इस वजह से आगामी त्योहारों पर आम परिवारों का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने ‘कांदा एक्सप्रेस’ (स्पेशल ट्रेन) की शुरुआत की है। इसके जरिए करीब 800 टन प्याज को बड़े शहरों और खपत वाले इलाकों में भेजा जा रहा है, ताकि सरकारी आउटलेट्स के माध्यम से लोगों को 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here