महाराष्ट्र के सियासी संकट पर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आना है लेकिन इन सबके बीच राज्य सरकार में कैबिनेट विस्तार और विभागों की जिम्मेदारी को लेकर परदे के पीछे निर्णायक दौर चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गृह विभाग और वित्त विभाग भाजपा को मिल सकता है। लेकिन उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग के बदले वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके पीछे के संभावित कारण क्या हैं, एक्सपर्ट्स ने बताया है। दरअसल, पिछले दिनों एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बताया गया था कि बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट को लेकर भी चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के साथ हुई दोनों नेताओं की बैठक में कैबिनेट विस्तार और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कभी भी नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने की संभावना है। विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग की बजाय वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिलना भाजपा के एक मास्टरप्लान का हिस्सा है। भाजपा में चर्चा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को वित्त विभाग के अलावा सिंचाई या ऐसा अन्य बुनियादी ढांचा विभाग मिल सकता है जो भाजपा को मदद कर सकता है। इससे अगले ढाई सालों में भाजपा यह दिखा सकती है कि राज्य में काम किस स्तर पर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेताओं का भी यही मानना है कि फडणवीस को वित्त विभाग की जिम्मेदारी इसीलिए दी जा रही है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि फडणवीस की दिलचस्पी गृह विभाग में थी लेकिन गृह विभाग देवेंद्र फडणवीस के स्थान पर चंद्रकांत पाटिल को सौंपा जा सकता है और उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। उधर चंद्रकांत पाटिल अगर एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल होते हैं तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को सौंप सकती है। फिलहाल चंद्रकांत पाटिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अगर वह कैबिनेट में शामिल होते हैं तो किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की नजरें ओबीसी वोट बैंक पर ही टिकी हैं।
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat










































