महाविद्यालय में एडमिशन हुए शुरू,नहीं आया कोई आदेश !

0

6 मई 2022 को किरनापुर प्रवास पर आए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हट्टा में महाविद्यालय खोले जाने किरनापुर और परसवाड़ा महाविद्यालय में पीजी कोर्स की पढ़ाई शुरू किए जाने की घोषणा की थी लेकिन यह तीनों ही घोषणाओं पर अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है।

दरअसल छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय द्वारा 17 मई 2022 से प्रथम वर्ष मैं एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी जिसमें हट्टा महाविद्यालय खोले जाने का कोई जिक्र ही नहीं है। यही नहीं निकट भविष्य में किरनापुर और परसवाड़ा महाविद्यालय में पीजी कोर्स एमएससी और एमए की पढ़ाई शुरू किए जाने पर भी कोई आदेश नहीं आया है।

आपको बता दें कि इस विषय पर हम ने बीते दिनों से हट्टा के लोगों से चर्चा की थी इस दौरान लोगों ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि प्रदेश शासन बीते कई वर्षों से महाविद्यालय खोलने की घोषणा कर रही है जो इस बार भी पूरी होती दिखाई नहीं दे रही है। 17 मई को जैसे ही 12वीं पास हो चुके छात्रों ने फर्स्ट ईयर में प्रवेश का फॉर्म ऑनलाइन भरना चाहा और हट्टा महाविद्यालय की खोज लिस्ट में की तो उन्हें हट्टा महाविद्यालय नाम का कोई कॉलेज दिखाई नहीं दिया तो हट्टा क्षेत्र के छात्रों को बहुत अधिक निराशा हुई।

इस विषय पर जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थान जटाशंकर त्रिवेदी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाठे से चर्चा की तो उन्होंने गई जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की ओर से हट्टा में महाविद्यालय खोले जाने को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। इसी तरह आगामी दिनों में पीजी क्लास के एडमिशन स्टार्ट होने हैं इसके लिए भी उनके पास किरनापुर और परसवाड़ा महाविद्यालय में एमएससी और एमए शुरू की जाने का कोई आदेश नहीं आया है ।

आपको बता दें कि किसी भी महाविद्यालय में पीजी कोर्स शुरू किए जाने के पहले कई तरह की मैदानी व्यवस्थाएं करनी पड़ती है जिसमें एमएससी की क्लास शुरू किए जाने के लिए अतिरिक्त क्लास के साथ अतिरिक्त लैब, टीचर स्टाफ, लैब टेक्नीशियन लाइब्रेरी खोली जाती है जिसके लिए पहले से तैयारी के आदेश के अनुसार कार्य किया जाता है। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से किरनापुर और परसवाड़ा के लिए इस तरह की कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं?

जिससे उम्मीद यही लगाई जा रही है कि इस सत्र में शायद किरनापुर और परसवाड़ा में पीजी कोर्स की क्लास शुरू नहीं हो पाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here